सुल्तानपुर, जून 25 -- सुलतानपुर, संवाददाता। होटल में खाने के विवाद पर अधिवक्ता समेत तीन लोगों की पिटाई और जानलेवा हमला करने के आरोपियों पर ठोस कानूनी कार्रवाई और अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को वकीलों ने डीएम को मांग पत्र दिया। डीएम के मिलने में देरी पर कलेक्ट्रेट में बैठकर धरना दिया। अरूण उपाध्याय, अरविन्द सिंह राजा, रोहित अवस्थी, विपिन मिश्र रामकुमार सिंह आदि के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक वकीलों ने जिलाधिकारी को दिए मांग पत्र में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और गैंगस्टर की कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त कराने और घायलों का समुचित इलाज कराने की प्रमुख मांगे रखी हैं। रविवार रात रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित लक्ष्मी होटल के मालिक और कर्मचारियों ने अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह और उनके दो साथियों की पिटाई कर जानलेवा हमला किया था। डीएम इन्द्रजीत सिंह ने आ...