हाथरस, अप्रैल 16 -- हाथरस। अधिवक्ता पर नकाबपोश बदमाशों द्वारा किये गए जानलेवा हमले में कोई गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में आक्रोश फूट पड़ा। विरोध में अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल कर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने की मांग की। साथ अधिवक्ता पर हमला के आरोपियों की पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बोते रविवार की देर रात अधिवक्ता सचिन सिसोदिया को उस वक्त नकाबपोस बदमाशों ने गोली मार दी थी, जब वह अपने गांव रसगंबा से सादाबाद स्थित अपने आवास प्रकाश नगर लौट रहे थे। उस समय घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर गोली चला दी थी। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता के हत्यारों पर एनएसए लगाने की मांग इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और उनको पहले सादाबाद स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जह...