अधिवक्ता पर हमले के आरोप में आठ लोगों पर मुकदमा
बदायूं, जुलाई 1 -- भंडारे के दौरान हुए विवाद के बाद अधिवक्ता और उनके परिवार पर हमला करने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी हथियारों और लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंच गए थे। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदऊ के रहने वाले अधिवक्ता आशीष कुमार शर्मा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्तिक, मुकुल, छोटू पुत्रगण रोहिताश, सौरभ पुत्र राजपाल सिंह, राजपाल सिंह पुत्र दरियाय सिंह, रोहिताश सिंह पुत्र केदार सिंह, दवेंद्र सिंह व जुगेंद्र सिंह पर मारपीट और हमला करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने बताया कि 27 जून को गांव के मंदिर पर भंडारा चल रहा था। इसी दौरान उनके चाचा की नामजद लोगों से कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने उनके चाचा के साथ मारपीट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.