बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के गरवाह में सोमवार की शाम अधिवक्ता पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमे में नामजद दो आरोपितों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। गरवाह निवासी अधिवक्ता सर्वेश चंद्र दुबे की पत्नी प्रीति दुबे ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके गांव के विपक्षियों ने गांव की सरकारी व चक मार्ग की जमीन पर कब्जा किया है। जिसका मुकदमा विचाराधीन है। उनके पति पेशे से वकील है और मुकदमे की पैरवी करते हैं। इसी बात की खुन्नस को लेकर विपक्षियों ने गत 16 मार्च को एक राय होकर शाम करीब साढ़े पांच बजे जब उनके पति महुआपार भट्टे से बाइक लेकर घर आ रहे थे। तभी विपक्षियों ने उन...