प्रयागराज, अगस्त 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज थानाक्षेत्र में अधिवक्ता रितेश गुप्ता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता ने अभिषेक यादव धुस्सा और अंसू माफिया पीपलगांव समेत 15-20 अज्ञात लोगों पर ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में अधिवक्ता का सिर फट गया, जबकि दाहिने हाथ की दो अंगुलियां टूटने के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।रितेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अगस्त की रात करीब दस बजे वह अपने घर जा रहे थे, तभी आरोपितों ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: युवक पर रॉड और बैट से किया हमला आरोप है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थर के साथ धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। अ...