नोएडा, फरवरी 8 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गाजियाबाद और बुलंदशहर में दर्ज मुकदमे को वापस न लेने पर एक महिला अधिवक्ता ने युवक पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक दिल्ली का रहने वाला है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक एसकेए मेट्रो विला निवासी मीना सैनी उर्फ मीनू पत्नी युगल चंद चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गाजियाबाद के महिला थाने और बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाने में दिल्ली के रहने वाले नितिन के खिलाफ उन्होंने दो मुकदमे दर्ज कराए थे। आरोप है कि उन्हें वापस लेने के लिए नितिन लगातार दवाब बना रहा है। दो अज्ञात लोगों ने 28 जनवरी को घर के पास की सर्विस रोड पर मुकदमा वापस न लेने पर उनके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। टेलीग्राम और फेसबुक से फोटो निकालकर ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.