हापुड़, मार्च 6 -- अधिवक्ता पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर शिकायत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ शुक्रवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा और व्यक्ति के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने निष्पक्ष जांच कराने का अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया है।कचहरी में तैनात अधिवक्ता ठाकुर दीपक सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने मेरठ रोड स्थित संजय विहार के रहने वाले व्यक्ति ने कामर्शियल भूखंड संख्या एमएल-01 पर मानचित्र के विपरीत अवैध निर्माण किया है। इसकी शिकायत उन्होंने आवास विकास परिषद गाजियाबाद से की थी। शिकायत करने के बाद आवास विकास परिषद गाजियाबाद ने नोटिस जारी कर अवैध निर्माण को गिराने का आदेश दिया था। यह अंतिम नोटिस संबंधित स्थल पर चस्पा भी किया गया था।उन्होंने कहा कि आवास विकास परिषद ने इस ...