अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- भीटी, संवाददाता। महरुआ थाना क्षेत्र में अधिवक्ता प्रभात मिश्र पर हुए जानलेवा हमले के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा चार पहिया वाहन भी बरामद कर लिया है। महरुआ थाना क्षेत्र के तरसावां गेट के पास बीते 21 मार्च की शाम को अधिवक्ता प्रभात मिश्र पर बदमाशों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया था। बदमाशों ने अधिवक्ता की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। साथ ही उनका अपहरण का भी प्रयास हुआ था। साथी अधिवक्ता पंकज पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद और करीब आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पूर्व में पुलिस ने विशाल, चंद्रजीत, जिलाजीत, इंद्रजीत और प्रांजल, शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महरु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.