लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- मोहम्मदी। थाना उचौलिया के गांव बरैची में खेत देखने गए अधिवक्ता पर लोगों जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के एक महीना बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होने पर आरोपी से जान का खतरा पैदा हो जाने का आरोप लगाया है। गांव ढखिया ककरौआ हुआ निवासी अधिवक्ता मोहिन खान 27 फरवरी को बरैची में ठेके पर खेत लिया था। उसे खेत पर गए थे गांव के लोगों द्वारा खेत छोड़ देने की धमकी देने के बाद रंजिशन मौका पाकर धारदार हथियार और लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मेडिकल कराया था। लंबे समय बाद कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए। मंगलवार को कोर्ट आते समय रास्ते में आरोपी युसूफ और उसकी पत्नी बाइक से तमंचा लहराते हुए जा रहे थे। ...