जौनपुर, फरवरी 27 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के तरहटी बाजार में एक अधिवक्ता पर रविवार की शाम करीब सात बजे जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तरहटी (डीह) गांव निवासी अधिवक्ता दिनकर शुक्ला पुत्र वीरेंद्र नाथ शुक्ला अपने साथी सुधाकर शुक्ला के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि जैसे ही वे तरहटी रोड स्थित एक घर के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से पहुंचकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि चेरापुर तरहटी निवासी राहुल दुबे तथा रैतियान तरहटी निवासी अरुण कुमार तिवारी ने कट्टे की बट से अधिवक्ता के सिर और बाईं आंख के ऊपर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में अधिवक्ता के माथे पर गहरा घाव हो गया और काफी रक्तस्राव हुआ। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.