प्रयागराज, जुलाई 19 -- रसूलाबाद तेलियरगंज निवासी अधिवक्ता ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक फेसबुक यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी। आरोप है कि प्रकाश सिंह नाम के फेसबुक यूजर ने पोस्ट पर अश्लील और अभद्र टिप्पणियां कीं। साथ ही पुलिस से पिटवाने और नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। शिवकुटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: मुखबिरी के आरोप में सरेराह पीटा, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...