बिजनौर, अप्रैल 22 -- बिजनौर। अधिवक्ता परिषद ब्रज, बिजनौर इकाई की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। यह निर्णय बुधवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बुधवार के इकाई अध्यक्ष अधिवक्ता अतुल सिसौदिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सहमति से वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। संगठन के कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए नई कार्यकारिणी के गठन तक अतुल सिसौदिया एड.को संयोजक और गजेन्द्र सिंह को सह-संयोजक नामित किया गया है। दोनों को संगठन की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बैठक में निर्णय लिया गया कि नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर जल्द ही रूपरेखा तैयार की जाएगी। यह भी पढ़ें- सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ इसके लिए संगठन के वरिष्ठ और जिम्मेदार पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर आगामी योजना बन...