बोकारो, अप्रैल 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। अधिवक्ता परिषद झारखंड, बोकारो जिला इकाई की ओर से गुरूवार को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर जयंती पखवाड़ा सामाजिक समरसता के रूप में जिला अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय कक्ष में आयोजित किया गया। जिला अधिवक्ता संघ व कैंटीन में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी व श्रमिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना ठाकुर ने संविधान के प्रस्तावना का पठन किया। प्रांतीय कार्य समिति सदस्य अशोक मिश्रा ने डॉक्टर अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वासुदेव गोस्वामी, महासचिव दिनेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सुदेश सिंह, कुमार सुधांशु उर्फ लड्डू दुबे, ददन सिंह, आरके सिंह अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें। मौके पर अध्यक्ष दिनेश लाल श्रीवास्तव, पुष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.