श्रावस्ती, अप्रैल 22 -- श्रावस्ती। अधिवक्ता परिषद अवध श्रावस्ती इकाई की ओर से 24 अप्रैल को सिरसिया के रनियापुर में सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसकी मुख्य अतिथि अधिवक्ता परिषद की प्रांतीय महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार रहेंगी। डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित किया गया है। अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय रनियापुर भचकाही में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक वर्ग, अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.