चित्रकूट, मार्च 24 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद भारती, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी व प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड विदिशा भूषण ने जिला कारागार में बाल अपचारियों के निरुद्ध होने की जानकारी को लेकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में बच्चा बैरक का जायजा लिया। यहां निरूद्ध किशोर बंदियों से उनकी उम्र व जेल में निरुद्ध होने की तिथि का अवलोकन किया।बाल अपचारियों से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन करने पर पाया गया कि कोई भी 18 वर्ष से कम आयु का बंदी जिला कारागार में निरूद्ध नहीं है। तीनों न्यायिक अधिकारियों ने जेल की स्वीकृत क्षमता, मौजूदा समय पर निरुद्ध बंदियों की संख्या, जेल में भीड़ (ओवर क्राउडिंग) का प्रतिशत आदि की जानकारी ली। यहां जिला कारागार की स्वीकृत क्षमता 770 बंदियों की है। मौजूदा समय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.