अधिवक्ता न्यायिक कार्योँ से रहे विरत
काशीपुर, अगस्त 3 -- काशीपुर। बार एसोसिएशन के सचिव एवं अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज कथित झूठी एफआईआर के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक और रजिस्ट्री कार्य से विरत रहे। बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान और अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से एफआईआर निरस्त करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि एफआईआर वापस नहीं ली गई तो प्रदेशभर के अधिवक्ता विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। यहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, उपाध्यक्ष विधुशेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.