बांदा, मार्च 24 -- बांदा। संवाददाता अधिवक्ता ने कमरे के अंदर बांस बल्ली में साड़ी से फांसी लगा कर खुदकुशी कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला निवासी 25वर्षीय निखिल पुत्र ओमप्रकाश ने सोमवार की रात कमरे के अंदर बास की बल्ली में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नही निकला तो मां मंजू देवी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। किसी तरह दरवाजा तोड़ कर परिजन कमरे के अंदर पहुंचे देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के छोटे भाई सागर ने बताया कि निखिल पैलानी तहसील में अधिवक्ता था। वह नशे का आदी था। आए दिन नशे में परिवारी जनो ने झगड़ा करता थ...