हमीरपुर, मार्च 6 -- हमीरपुर। सदर कोतवाली के अमन शहीद मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम एक अधिवक्ता ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गृहस्वामी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। कुरारा थानाक्षेत्र के कुसमरा निवासी 35 वर्षीय डीपी यादव एडवोकेट अमन शहीद मुहल्ले में किराये का कमरा लेकर निवास करते थे। शुक्रवार की शाम उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब गृहस्वामी की नजर पड़ी तो अंदर जाने का प्रयास किया मगर कमरा अंदर से बंद होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जांच में मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला। जिसमे किसी अज्ञात महिला का भी जिक्र मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.