लखनऊ, अप्रैल 1 -- मोहनलालगंज। संवाददाता जिन कार सवार बदमाशों को मोहनलालगंज पुलिस तीन दिन से तलाश रही है उन्हें बुधवार को ई-रिक्शा मालिक अधिवक्ता ने पीछा कर घेर लिया। पुलिस को सूचना दी तो बदमाश कार छोड़ भाग ऑटो से भाग निकले। ईरिक्शा मालिक ने दस किलोमीटर दूर तक पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली।रविवार रात मोहनलालगंज के बगहन खेड़ा निवासी एडवोकेट मनोज कुमार यादव के घर के बाहर खड़े ईरिक्शा से कार सवार बदमाश बैटरी व अन्य सामान खोल ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को कार नम्बर के साथ तहरीर दी लेकिन उस समय भी पुलिस ने टाल मटोल किया तो मोहनलालगंज बार एसोसिएशन ने एसीपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने देर शाम अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े थे बद...