लखनऊ, मई 27 -- दुबग्गा की अक्शा कॉलोनी निवासी अधिवक्ता शमीम अहमद ने परिचितों पर पिटाई करने और आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर दुबग्गा पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शमीम ने बताया कि 23 मई की रात सिकंदर गाजी, शारिक गाजी, मकलू व दस अज्ञात लोग आ धमके। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। तमंचे की बट से उनके सिर फोड़ दिया। शोर मचाने पर पड़ोसी घर आए तो आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग निकले। आरोपी बैग में रखे 1.50 लाख रुपये ले गए। पीड़ित का कहना है कि सात और 14 मई को थाने में तहरीर दी थी। मगर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि पुलिस पर लगाए आरोप झूठे हैं। दोनों पक्षों में शादी की बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। उनमें समझौता भी हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...