जौनपुर, अप्रैल 21 -- मछलीशहर। तहसील अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनींद्र दुबे ने तहसीलदार रवि रंजन कश्यप के स्थानांतरण तक आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उन्होंने इस आशय का पत्र मंगलवार को संघ के अध्यक्ष और महामंत्री को दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के इस निर्णय का वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, भरत लाल यादव, अशोक मिश्रा, विनय पांडेय, जे पी दुबे, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, कुंवर भारत सिंह, प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा प्रेम चंद्र यादव, संदीप श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, सुरेश कुमार अन्य ने समर्थन किया है। यह भी पढ़ें- पूर्व कैबिनेट मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं ने डीएम को सौपा पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...