प्रयागराज, जनवरी 29 -- बद्री आवास योजना तेलियरगंज निवासी अधिवक्ता त्रिलोकी सिंह ने शिवकुटी थाने में छवि खराब करने और ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक उनके गांव माधीचैनगढ़ थाना महेशगंज प्रतापगढ़ के ही रहने वाले राकेश बहादुर सिंह, नवीन सिंह ने परिवार की लड़कियों की शादी के लिए पांच लाख रुपये उधार लिए थे। वापस मांगने पर रुपये भूल जाने व पांच लाख और देने की बात कही। आरोपियों ने धमकाया कि रुपये न देने पर समाज में छवि खराब कर देंगे। उन्होंने रुपये नहीं दिए तो मृत्युंजय सिंह ने कूटरचित दस्तावेज वायरल कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.