लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज सेक्टर ई इलाके में बृहस्पतिवार रात एक अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। मृतक की पहचान शैलेंद्र प्रताप सिंह 40 वर्ष के रूप में हुई है जो पेशे से अधिवक्ता थे और इलाके में एक सम्मानित परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर शैलेंद्र की बहन शालिनी सिंह ने कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही अलीगंज थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कमरे में शैलेंद्र खून से लथपथ पड़े मिले और पास में उनकी पिस्टल बरामद हुई। यह भी पढ़ें- अलीगंज में अधिवक्ता ने देर रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.