अधिवक्ता ने किया विरोध प्रदर्शन
बलिया, मई 20 -- बेल्थरारोड। तहसील के अधिवक्ताओं ने लखनऊ में हुई घटना को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। कोर्ट परिसर के पास अवैध चैंबरों पर बुलडोजर कार्रवाई तथा अधिवक्ताओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि लखनऊ की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिवक्ता समाज पर हमला है। आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं पर बल प्रयोग कर न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई। ऐसी कार्रवाई किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं की जा सकती। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष शौकत अली के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इस मौके पर अरुण कुमार श्रीवास्तव, सरफराज अहमद, अमरजीत सिंह, दिलरोज अहमद, राशिद कमाल पाशा, संजीत गुप्त आदि थे। यह भी पढ़ें- लाठी चार्ज घटना से वकीलों में नाराजगी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.