पीलीभीत, जून 1 -- बीसलपुर। बीसलपुर कितनापुर मार्ग पर खोदकर डाले गए रोड को अभी तक सही न कराए जाने को लेकर अधिवक्ता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर रोड सही कराए जाने की मांग की। एसडीएम ने ईओ को रोड सही कराए जाने के निर्देश दिए हैं। बीसलपुर से कितनापुर को जाने वाले मार्ग पर नाले का निर्माण कराने के लिये कई दिन पूर्व रोड खोदकर डाल दिया गया। जिससे आवागमन बंद हो गया है। लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पटेल नगर से होकर निकलते हैं। पटेल नगर में भी वाहन निकलने के कारण डिप टूट गई हैं। जिससे हादसो का डर बना हुआ है। अधिवक्ता नवीन सक्सेना ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को शिकायती पत्र देकर शीघ्र आवागमन शुरू कराए जाने की मांग की। एसडीएम ने ईओ शमशेर सिंह को शीघ्र नाला बनवाने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...