हाथरस, अप्रैल 4 -- हाथरस, कार्यालय संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट इलाके के विवेकानंद नगर कालोनी में शुक्रवार की देर रात वकील का आरटीआई एक्टिविस्ट दोस्त से शराब पीने के बाद विवाद हो गया। इस पर वकील ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। दस घंटे तक शव वकील के आवास में बने चेम्बर में पड़ा रहा। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। शहर की विवेकानंद नगर गली नंबर एक में रहने वाले अधिवक्ता तरुण हरीश शर्मा शुक्रवार की रात नौ बजे अपने आरटीआई एक्टिविस्ट दोस्त अनुराग ज्योति को रैन बसेरे से बुलाकर घर ले आए। यहां वकील ने आवास में बने आफिस में उसके साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया और वकील ने डंडे से पीट-पीटकर अनुराग की हत्या कर दी। वकील ने मुरसान निवासी एक रिश्तेदार को रात क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.