अधिवक्ता नगर में फांसी के फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
गोपालगंज, सितम्बर 8 -- गोपालगंज। शहर के अधिवक्ता नगर वार्ड नंबर 14 में मंगलवार सुबह 26 वर्षीय चांदनी देवी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। वह उदय सिंह की पत्नी थी। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
दहेज हत्या का आरोप मृतका के पिता व हथुआ थाने के सोहागपुर निवासी दुर्योधन सिंह ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि करीब चार वर्ष पहले चांदनी की शादी सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के नरहरपुर निवासी उदय सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी गई थी। मंगलवार सुबह ससुराल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.