अधिवक्ता ज्योतिरादित्य गिरी कांग्रेस में हुए शामिल
देवरिया, जुलाई 18 -- देवरिया। जिले के पकड़ी गोसाईं के निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता ज्योतिरादित्य गिरी ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान ज्योतिरादित्य गिरी ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र संविधान बचाने एवं छात्रों युवाओं के सवालों पर निरंतर संघर्ष कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आंदोलन में सदैव खड़े रहेंगे। उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.