रामपुर, जून 24 -- क्षेत्र के नगर पंचायत नरपतनगर निवासी अधिवक्ता जिया मलिक को भाकियू मनीष का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। ​भाकियू (मनीष) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन मनीष ने मंगलवार की देर शाम एक आधिकारिक पत्र जारी किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिया मलिक को नई जिम्मेदारी की बधाई दी। ​एडवोकेट एम. जिया मलिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने की खबर मिलते ही नरपतनगर और स्वार तहसील परिसर में जश्न का माहौल बन गया। बुधवार को दिनभर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता जिया मलिक बने भाकियू (मनीष) के राष्ट्रीय प्रवक्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...