उन्नाव, अप्रैल 20 -- उन्नाव, संवाददाता। चोरों ने अधिवक्ता के चेंबर का ताला तोड़कर मोहर व स्टांप समेत अन्य सामान पार कर दिया। पीड़ित ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर कचहरी परिसर में पुलिस तैनात करने की मांग की है।कचहरी परिसर में अंधेरा होते ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की चहलकदमी शुरु हो जाती है। इसके चलते परिसर में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। अब चोरों ने कचहरी परिसर स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता अरुणेश कुमार गुप्ता के चेंबर का ताला तोड़कर सामान पार कर दिया। अधिवक्ता के सहायक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बीते कई दिनों से अरुणेश कुमार गुप्ता का स्वास्थ्य खराब होने के चलते चेंबर की जिम्मेदारी उनके पास है। 18 अप्रैल की शाम काम खत्म होने के बाद वह चेंबर में ताला डालकर घर चला गया था। 20 अप्रैल को जब वह चेंबर में पहुंचा तो ताला टूटा म...