मिर्जापुर, अप्रैल 30 -- लालगंज। उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में अधिवक्ता सभागार में हुई बैठक में अधिवक्ता चंद्र प्रकाश मिश्रा की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि चंद्र प्रकाश मिश्रा अपने अधिवक्ता काल में तमाम गरीबों का निस्वार्थ रूप से नि:शुल्क कार्य करते थे। ऐसे तेज तर्रार अधिवक्ता के पथ पर चलते हुए हम सभी अधिवक्ताओं को निर्भीक होकर काम करना चाहिए। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता जगत नारायण मिश्र, बृज किशोर मिश्रा, बालकृष्ण मिश्रा, चंद्र दत्त त्रिपाठी, उमाशंकर सिंह, दुर्गा प्रसाद मिश्र, प्रेम नारायण त्रिपाठी, विपिन तिवारी, शिवम कुमार पांडेय, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.