बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ भवन में 45 वर्षों से काम कर रहे अधिवक्ता क्लर्क (ताईद) विरनामा गांव निवासी रामरतन प्रसाद सिंह व दीपनगर थाना क्षेत्र के मंडाक्ष गांव निवासी जगदीश प्रसाद यादव की मौत पर गुरुवार को शोकसभा कर विधि लिपिक संघ के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। संघ के सचिव उमेश कुमार मुन्ना, ऑडिटर मनोज कुमार, मधेश्वर पाठक व रामसागर प्रसाद ने कहा कि वे सिविल मामलों के अच्छे जानकार थे। मौके पर अशोक कुमार, रंजीत कुमार, उमेश शर्मा, उपेंद्र प्रसाद, रामविलास पासवान, धर्मेंद्र कुमार, हरेंद्र कुमार सिंह, धर्मपाल कुमार, संतोष कुमार, पप्पू कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.