अररिया, दिसम्बर 30 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, फारबिसगंज में कार्यरत अधिवक्ता कुशल किशोर वर्मा के निधन पर बार एवं एडवोकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा की अध्य्क्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा ने की। इस मौक़े पर फारबिसगंज अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में शोकसभा आयोजित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए दो मिनट का मौन रख कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा का संचालन एडवोकेट एसोसिएशन के अध्य्क्ष विश्वजीत प्रसाद ने किया। शोकसभा में अधिवक्ता कौशल किशोर वर्मा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में मुख्य रूप से पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता शारदानंद मिश्रा,अनिल सिन्हा, गोपाल प्रसाद मंडल,राहुल रंजन, सुरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.