अधिवक्ता को हाई पावर अपील कमेटी जाने का निर्देश
रांची, जुलाई 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड बार काउंसिल चुनाव से जुड़े विवाद में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता प्रयाग महतो की याचिका पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने प्रयाग महतो को निर्देश दिया कि वह अपना पक्ष हाईपावर अपील कमेटी के समक्ष रखें। साथ ही अदालत ने कमेटी को मामले का निष्पादन दो सप्ताह में करने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि हाईपावर अपील कमेटी मामले पर निर्णय लेते समय बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के किसी आदेश से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र रूप से फैसला करेगी। मामला बार काउंसिल चुनाव के परिणाम और गजट अधिसूचना से जुड़ा है। चुनाव के बाद अब तक 23 पार्षदों को निर्वाचित घोषित किया जा चुका है, लेकिन जारी गजट अधिसूचना में केवल 22 सदस्यों के नाम प्रकाशित किए गए। प्रयाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.