अधिवक्ता को रोककर पीटा, आठ पर मुकदमा
गंगापार, मई 26 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। घर से हाईकोर्ट जाते समय अधिवक्ता को रास्ते में रोक कर रॉड, लाठी डंडा से हमला कर कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। अधिवक्ता ने तीन नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।मऊआइमा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर निवासी सुभाष चन्द्र पेशे से अधिवक्ता हैं। सुभाष चन्द्र का आरोप है कि वह घर से हाईकोर्ट जा रहे थे। आरोप है कि बागी मार्ग पर पहले से घात लगाए युवकों ने उसकी गाड़ी रुकवाकर सड़क के किनारे खींच लिया। गालियां और जान से मार डालने की धमकी देते हुए लाठी डंडा रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिए। जख्मी अधिवक्ता सुभाष चन्द्र ने मऊआइमा थाना में नीरज उर्फ शक्तिमान, निर्भय कुमार निवासी नया पूरा तथा राजेश कुमार निवासी महरौड़ा और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.