रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। बाजार में सामान ले रहे अधिवक्ता की बाइक को कार चालक ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर कार चालक ने अधिवक्ता के साथ अभद्रता की और बाइक लूटने का प्रयास किया। इतना ही नहीं रिवाल्वर दिखाकर अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। अधिवक्ता की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ज्वालानगर शिव कालोनी निवासी गौरव शर्मा अधिवक्ता हैं। उनका कहना है कि रविवार को वह सामान खरीदने सिविल लाइंस आए थे। जिला परिषद रोड पर उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी और सामान लेने लगे। तभी अल्टो कार सवार मुव्वसिर वहां पर आया और बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गौरव के अनुसार उसने जब विरोध किया तो मुव्वसिर झग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.