अधिवक्ता को रास्ते में रोक सटाया तमंचा, मुकदमा वापस लेने की धमकी
प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधान डाकघर के पास अधिवक्ता संजय कुमार मौर्य को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक कर मारपीट की और तमंचा सटाकर मुकदमा वापस लेने व सुलह समझौता करने की धमकी दी। आरोप है कि अधिवक्ता की सोने की अंगूठी और पांच हजार रुपये भी लूट लिया गया। सिविल लाइंस पुलिस पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।अधिवक्ता संजय कुमार मौर्य की तहरीर के मुताबिक, वह जिला कचहरी से घर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि सोरांव के शुभराम कुशवाहा, उसका बेटा अक्षय प्रताप सिंह व अभय प्रताप सिंह, भाई सालिक राम कुशवाहा व भतीजा आकाश कुमार और दो अज्ञात लोगों ने प्रधान डाकघर के पास रोक लिया। आरोपियों ने पूर्व में दर्ज मुकदमे को वापस लेने और सुलह करने का दबाव बनाया। अधिवक्ता संजय मौर्य ने जब विरोध किया, तो आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.