मेरठ, मार्च 18 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भगवतपुरा निवासी एक अधिवक्ता ने फोन पर धमकी देने का आरोप दिल्ली निवासी एक युवक पर लगाया। थाना ब्रह्मपुरी पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्रह्मपुरी के भगवतपुरा निवासी अधिवक्ता संजय कुमार हाडला ने बताया कि वह दिल्ली व मेरठ में अधिवक्ता कार्य करते हैं। बीते 12 मार्च की रात उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। आरोपी ने अपना नाम मनोज चौटाला बताया। गाली गलौज करते हुए आरोपी ने अपनी पत्नी को विजिटिंग कार्ड देने का आरोप लगाया। गोली मारने की धमकी दी। आरोपी ने उन पर 2.60 लाख रुपये भी लेने का आरोप लगाया। अधिवक्ता ने अपनी व परिवार की सुरक्षा को खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.