बाराबंकी, जनवरी 22 -- हैदरगढ़। थाना सुबेहा के देवपुरा मजरे इस्लामपुर गांव निवासी अधिवक्ता शम्भू दयाल ने गुरुवार को थाना हैदरगढ़ में तहरीर दी। बताया कि सुबह घर से तहसील आ रहा था। रास्ते में थाना हैदरगढ़ के नरौली गांव के समीप पहले से गाढ़ाबंदी किए थाना मवई के कोड़रा निवासी एक व्यक्ति ने अपने दो अन्य साथियों के साथ पीड़ित को रोककर हमला बोल दिया। राहगीरों ने किसी तरह जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.