अधिवक्ता को मातृ शोक, दी गई श्रद्धांजलि
इटावा औरैया, मई 22 -- भरथना। कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता व लायंस क्लब भरथना राधे-राधे के संरक्षक सुबोध दीक्षित की मां मिथलेश दीक्षित ने गुरुवार की सुबह निज निवास पर अंतिम सांस ली। शोकाकुल माहौल में दोपहर करीब 3 बजे मोहल्ला सती मंदिर स्थित अन्त्येष्टि स्थल पर शोकाकुल पुत्र मनोज दीक्षित, सुबोध दीक्षित, शिवकुमार दीक्षित, गोविंद दीक्षित, गौरव दीक्षित आदि परिजनों को मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल, निशांत पोरवाल एडवोकेट, शिपू गुप्ता, अखिलेश पोरवाल, सुधीर अग्रवाल आदि ने शोक संवेदना जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.