प्रयागराज, मई 9 -- राजापुर निवासी अधिवक्ता अमजद अली ने एआई जनरेटेड फोटो और वीडियो वायरल कर प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अधिवक्ता ने मामले में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, ब्लैकमेल करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। अमजद अली की तहरीर के मुताबिक, वह पूर्व में एक युवती के मुकदमे की पैरवी कर रहे थे। इसी दौरान युवती का पति मोहम्मद आलम और उसके भाई नूर आलम से विवाद हो गया। अधिवक्ता का आरोप है कि दोनों भाई लगातार मुकदमा छोड़ने का दबाव बना रहे थे और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रुपये न देने पर दो मई को एआई से बनी फर्जी फोटो वायरल कर दी गई। अगले दिन फेसबुक पर भी आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई। अधिवक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.