अधिवक्ता को बार संघ ने एक वर्ष के लिए किया निष्कासित
लखीमपुरखीरी, जून 13 -- सेंट्रल बार एसोसिएशन तहसील गोला की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को बार सभागार में की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोशिएशन के अध्यक्ष राम कुमार गौतम ने की और संचालन महामंत्री संदीप कुमार अवस्थी ने किया। बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम कुमार गौतम ने बताया कि एक अधिवक्ता द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर सम्मानित अधिवक्ताओं, बार के पदाधिकारियों एवं एसोसिएशन के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। साथ ही उनके ऊपर बार के नियमों के विपरीत अनुशासनहीनता करने और संस्था की छवि धूमिल करने के आरोप भी लगाए गए। इस प्रकरण पर विचार विमर्श के बाद सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अधिवक्ता को सेंट्रल बार एसोसिएशन की सदस्यता से एक वर्ष के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- उच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में न्यायिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.