बरेली, अप्रैल 13 -- थाना कैंट क्षेत्र में एक अधिवक्ता को फोन पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गांव कांधपुर निवासी अधिवक्ता नरेश पाल ने पुलिस को बताया कि वह बरेली कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। बुधवार दोपहर उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाला पीलीभीत के माधौटांड कलीनगर निवासी चंद्र प्रकाश बताया जा रहा है। उनके पास कॉल रिकॉर्डिंग भी है। आरोपी ने उनके साथी अधिवक्ता देवेश कुमार सक्सेना को भी कॉल कर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी चंद्र प्रकाश पर सुभाषनगर में एक मुकदमा दर्ज है। कैंट पुलिस ने आरोपी चंद्र प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.