प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- कुंडा कोतवाली के भावनगर सरियावां गांव निवासी रामकुमार पुत्र छेदीलाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। 28 जनवरी करीब 4.34 बजे तहसील से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह मुराई के बाग के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उन्हें रोककर बैट से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वह लोग धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित आदित्य उर्फ अजय यादव, मोनू निवासी पूरे शिवचरन सरियावां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.