जौनपुर, मई 28 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवांरा थाना क्षेत्र के मड़वा दोदक गांव निवासी एक अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम मड़वा दोदक गांव निवासी यमुना प्रसाद बिंद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 23 मई को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था। जिसे राजस्व टीम ने रोक भी दिया। अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया गया था। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने मड़वा दोदक पुलिया पर मुरे ऊपर हमला कर दिया था। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...