हापुड़, जनवरी 30 -- थाना गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ रोड पर खड़े अधिवक्ता से तीन दरोगाओं ने मारपीट कर दी। अधिवक्ता का आरोप है कि दरोगा ने पिस्टल तानकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित अधिवक्ता ने डीआईजी कलानिधि नैथानी से लिखित शिकायत की है। डीआईजी कलानिधि नैथानी को दी शिकायत में मोहल्ला आदर्श नगर निवासी मनवीर सिंह ने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं और जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। गुरुवार शाम वह करीब साढ़े छह बजे के आसपास गढ़ चौपला नक्का कुंआ रोड़ पर स्थित जीतू ऑटोमोबाईल्स की दुकान पर अपनी बाइक की सर्विस कराने गया था। दुकान पर पहले से मोहल्ला रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी परिचित विजय उर्फ पोली बैठा हुआ था। कुछ देर बाद कोतवाली के दरोगा वेदांश कौशिक, चौकी प्रभारी द्विजेंद्र कुमार और दरोगा राजेश डांगी आकर विजय की गिरेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.