बरेली, मई 10 -- फरीदपुर, संवाददाता। थाने में अधिवक्ता को थप्पड़ मारने से नाराज वकीलों ने अंडरट्रेनी सिपाही को हटाने पर अड़े हैं। अधिवक्ता की तहरीर पर उसके साले समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।फरीदपुर के लाइन पार मठिया निवासी प्रमोद यादव का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद कानूनगोयान मोहल्ले के उनके साले ओमेंद्र यादव ने प्रमोद को घर में घुसकर पीटा। प्रमोद थाने पहुंचे तो उनके साले ओमेंद्र अपने साथियों के साथ थाने पहुंच गए। मामले की सुनवाई इंस्पेक्टर क्राइम चमन सिंह भडाना कर रहे थे। तभी प्रमोद की अपने साले से नोंकझोक होने लगी। इस दौरान पास में खड़े अंडरट्रेनी सिपाही ने अधिवक्ता प्रमोद को थप्पड़ मार दिया। प्रमोद ने सूचना सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय यादव एवं पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह भदोरिया को दी तो तमाम अधिवक्ता थाने पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.