प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधान डाकघर के पास अधिवक्ता संजय कुमार मौर्य को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक कर मारपीट की और तमंचा सटाकर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपियों ने मुकदमा वापस लेने व सुलह समझौता करने की धमकी दी। आरोप है कि अधिवक्ता की सोने की अंगूठी और पांच हजार रुपये भी लूट लिया गया। सिविल लाइंस पुलिस पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।अधिवक्ता संजय कुमार मौर्य की तहरीर के मुताबिक, वह जिला कचहरी से 13 मई की रात करीब आठ बजे घर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि सोरांव के शुभराम कुशवाहा, उसका बेटा अक्षय प्रताप सिंह व अभय प्रताप सिंह, भाई सालिक राम कुशवाहा व भतीजा आकाश कुमार और दो अज्ञात लोगों ने प्रधान डाकघर के पास रोक लिया। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता को रास्ते में रोक सटाया तमंचा,...