गंगापार, फरवरी 17 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता के थाने से निकलते ही कमर में खोंसे तमंचा की ओर इशारा करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस आशय की शिकायत के बाद एसीपी के आदेश पर घटना के 20 दिन बाद मऊआइमा पुलिस ने एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरजी नसरतपुर निवासी महताब आलम पुत्र मोहम्मद युनूस का कहना है कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। महताब आलम के अनुसार वह जरूरी काम से 23 जनवरी को मऊआइमा थाने में आए हुए थे। आरोप है कि थाने से निकलते ही वहां पहले से मौजूद अब्दुल्ला तथा उसके साथियों ने उसे गालियां दी और जान से मारने की धमकी देते हुए कमर में खोंसे तमंचा की ओर इशारा किया। अधिवक्ता महताब आलम ने मऊआइमा थाने में इसकी लिखित शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। एसीपी के आदेश पर मऊआइमा पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.