प्रयागराज, फरवरी 22 -- शहर के मीरापुर के एक अधिवक्ता को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर चार लाख रुपये की ठगी कर ली। शातिरों ने मनी लॉड्रिंग का हवाला देते हुए गिरफ्तारी का डर दिखाया। उनके झांसे में आकर अधिवक्ता ने अपने बैंक की एफडी तोड़कर चार लाख रुपये ट्रांजेक्शन किया। अतरसुइया पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। अधिवक्ता की तहरीर के मुताबिक, 16 फरवरी को उनके मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल आया। पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति ने खुद को दिल्ली पुलिस का आईपीएस अफसर बताया। उसने बताया कि सुनील कुमार गौतम ने फर्जी दस्तावेज के सहारे मनी लॉन्ड्रिंग की है। इसमें अधिवक्ता के खिलाफ भी नामजद एफआईआर दर्ज है। आरोपी ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। चार लाख रुपये ट्रांसफर करवाने के बाद आरबीआई से रुपये की जांच की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.